पारिवारिक विवाद के चलते नवविवाहिता महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां शव को बरामद कर पीएम के लिए भिजवा दिया है बताया जा रहा है कि मृतक महिला का पति से आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था।
दरअसल मामला परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के कुलकर्णी का भट्टा में रहने वाली सोनाली पति दीपक नामक महिला ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली आत्महत्या की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है पति और पत्नी में आए दिन किसी बात को लेकर आए दिन विवाद होता था वर्ष 2019 में मृतक महिला सोनाली का विवाह दीपक से हुआ था फ़िलहाल जानकारी के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवा दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की बात की जा रही है।
