हनुमान जी की प्रतिमा के सामने ‘बिकिनी शो’ पर बवाल, कांग्रेस ने हनुमान चालीसा का किया पाठ

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य प्रदेश के रतलाम में जूनियर बॅाडी बिल्डिंग की प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर इस प्रतियोगिता के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें हिस्सा ले रही महिलाएं बिकिनी पहने नजर आ रही हैं और उनके सामने ही स्टेज पर बजरंगबली की प्रतिमा भी मौजूद है। जिसको लेकर कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया।

रतलाम में जूनियर बॉडी बिल्डिंग की प्रतियोगिता के आयोजन में बजरंगबली की प्रतिमा के सामने महिलाओ का टू पीस पहनने पर बवाल मच गया है..कांग्रेस ने अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाकर भाजपा पर हल्ला बोला है..इंदौर में बुधवार को शहर कांग्रेस सेवादल और शहर कांग्रेस कमेटी ने मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और भाजपा पर जमकर निशाना साधा..राजवाड़ा स्थित माँ अहिल्या की प्रतिमा के सामने सद्बुद्धि यज्ञ किया गया..दरअसल कांग्रेस ने रतलाम के महापौर प्रहलाद पटेल एवं विधायक चैतन्य कश्यप की निंदा करते हुए माफ़ी मांगने की मांग की है..इसके साथ ही कांग्रेस सराफा थाने पर अश्लीलता फैलाने वालो के खिलाफ शिकायत दर्ज़ करने की चेतावनी दी है ओर कहा कि भाजपा महापौर और विधायक पर कार्यवाही नही होती है तो आने वाले दो दिनों में बीजेपी कार्यलय पर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा ।

Exit mobile version