इन्दौर खंडवा रोड पर हुए यात्री बस पलटी हादसे में दो लोगो की मौत के बाद अब एसपी ओर एडीएम ने आरटीओ विभाग को बस हादसे की जांच करने के आदेश दिए है आरटीओ विभाग की टेक्निकल टीम बस का कोन सा पार्ट टूटा जिसकी वजह से हादसा हुआ बतलाया जा रहा है उसकी जांच करेगी
रविवार की दोपहर इन्दौर से निकली खंडवा जाने के किये यात्री बस का सिमरोल के आगे घाट के पास बस अनियंत्रित होकर पुलिया में जा गिरी थी जिसमे दो यात्रिओ की मौत हो गई थी घटना के बाद ग्रामीण डीआईजी एसपी ओर एडीएम भी मौके पर पहुचे थे अधिकारियों ने घटना स्थल का मुआयना कर जांच करने के आदेश आरटीओ को दिए है
