इंदौर। 15 वर्षीय सक्षम चौहान की मौत के मामले में गांधीनगर पुलिस ने मनाली बिंदास रिसोर्ट के संचालक खुशीराम यादव निवासी राजेंद्र नगर पर केस दर्ज किया। सक्षम की 21 मई को स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, सक्षम की स्वजन साक्षी पवन ने आरोप लगाया था कि पूल में तैराक नहीं थे। संचालक की लापरवाही से मौत हुई।
