स्वच्छ शहर इंदौर के एयरपोर्ट से लेकर बड़ा गणपति चौराहा तक की सड़क का महापौर ने दौरा किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

स्वच्छ शहर इंदौर के एयरपोर्ट से लेकर बड़ा गणपति चौराहा तक की सड़क को सजाने सवार ने सहित अतिक्रमण हटाने व अन्य सुविधाओं को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज क्षेत्र का दौरा किया। जहां अतिक्रमण हटाने के लिए उन्होंने निवेदन भी किया।

दरअसल स्वच्छता में छह बार पूरे देश में नंबर वन रहने वाले इंदौर शहर में कई सड़कों पर बेतहाशा अतिक्रमण हो रहे हैं जिससे शहर का ट्रैफिक बिगड़ने के साथ ही स्वच्छता पर भी बट्टा लग रहा है। इंदौर शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज एयरपोर्ट से बड़ा गणपति थोड़ा हद तक की सड़क का बुधवार को दौरा किया। इस दौरान निगम के अधिकारियों से उन्होंने सड़क की दोनों और अतिक्रमण हटाने और किस तरह शहर की इस सड़क की खूबसूरती बढ़ाई जाए, इसको लेकर चर्चा भी की, मेयर ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह सड़क शहर में बहुत महत्वपूर्ण है एयरपोर्ट से आने वाले लोग पहली नजर में शहर को देखकर स्वच्छ शहर के लिए अपना मन बनाते हैं। स्वच्छता के लिए हमारा इंदौर पूरे देश में प्रसिद्ध है। वहीं यातायात की दृष्टि से भी यह रोड मॉडल हो इसको लेकर बीते वर्ष एम आई सी में ट्रैफिक की दृष्टि से इस सड़क को मॉडल बनाने का निर्णय लिया गया था जिसका काम लगभग अंतिम छोर में है। जिसके अंतर्गत होकर जॉन फुटपाथ सहित ऐसे मार्ग संकेतक अंतरराष्ट्रीय स्तर से लगाए जाएंगे जो यातायात को बताएंगे। वहीं मेयर ने सड़क के दोनों और अवैध रूप से होने वाले अतिक्रमण हटाने को लेकर भी बात कही और शहर वासियों से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने को लेकर निवेदन भी किया है।

Exit mobile version