सयोगितागंज थाना क्षेत्र में एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा को अज्ञात कॉलर ने दी धमकी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर के सयोगितागंज थाना क्षेत्र में एक पार्षद ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसे मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी गई है। अज्ञात कॉलर ने लगभग 10 बार कॉल करके इस तरह की धमकी दी है। हालांकि पुलिस ने पार्षद की शिकायत के आधार पर अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

इंदौर शहर के बीजेपी के पहली बार नवनिर्वाचित पार्षद बने और एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा को किसी अज्ञात मोबाइल कालर ने काल कर जान से मारने की धमकी दी है। इस घटना से हतप्रभ पार्षद मनीष शर्मा ने तुरंत सयोगितागंज थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित मनीष शर्मा दे अपनी शिकायत आवेदन में और मीडिया के सामने यह बताया कि अज्ञात कॉलर ने साफ तौर पर यह धमकी दिए कि नगर निगम कि आपके विभाग द्वारा जो अनाज पकड़ने की मुहिम चलाई जा रही है उसे बंद किया जाए पिछली बार आप लोगों ने हमारा कई मात्रा में अनाज पड़कर हमारा नुकसान किया है। अगर इस तरह की कार्रवाई आपकी विभाग द्वारा की जाएगी तो आपकी जान को खतरा हो सकता है।

– मोबाइल पर धमकी देने वाले अज्ञात कॉलर नहीं है यह भी कहा कि पिछले दिनों आपके क्षेत्र में छावनी इस्थित एक धार्मिक स्थल मंदिर की दीवारों पर जो अश्लील टिप्पणी की थी उसके खिलाफ भी अपने कार्रवाई की थी और पुलिस थाने में शिकायत की थी इसका खामियाजा भी आपको भुगतना पड़ेगा। अज्ञात कालर ने लगभग 10 बार से ज्यादा मनीष शर्मा को कॉल किया और इसी तरह की धमकियां देकर मोबाइल बंद कर दिया। पार्षद मनीष शर्मा ने इस मामले में सयोगिता गंज थाने में अपना शिकायत आवेदन दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात कॉलर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version