स्पा संचालक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म पुलिस ने कहा- मामला संदेहास्पद है, जांच करेंगे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
  • खुद को कुंवारा बताकर मोरवी के एक स्पा संचालक ने इंदौर की 23 वर्षीय युवती से दुष्कर्म किया।

लसूड़िया टीआई तारेश सोनी के अनुसार सुखलिया निवासी युवती की शिकायत पर मोरवी (गुजरात) में रहने वाले विजय पिता दयाभाई पारगी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया। पीड़िता ने बताया घटना 1 जून को बॉम्बे हॉस्पिटल के पास श्री दत्त होटल की है।
मैं मेरी सहेली के साथ मोरवी गई थी। वहां शिवालय चैंबर सिरेमिक सिटी के पास बीदन स्पा में मुझे जॉब मिला तो मेरी दोस्ती स्पा कंपनी के मालिक विजय पारगी से हो गई। कुछ दिन बाद विजय ने मुझे झांसे में लेकर कहा वह कुंआरा है और शादी करना चाहता है।
उसने मुझे जून 2023 को बॉम्बे अस्पताल के पास श्री दत्त होटल में बुलाया और झांसा देकर ज्यादती की। इसके बाद वह गुजरात चला गया। बाद में पीड़िता वहां पहुंची और विजय से शादी की बात कही तो वह टालने लगा। कुछ दिन बाद पता चला विजय पहले से शादीशुदा है तो पीड़िता इंदौर आ गई और केस दर्ज कराया।
पुलिस का कहना है मामले की जांच कर रहे। अभी प्रारंभिक तौर पर पीड़िता के कहने पर केस दर्ज किया है, लेकिन आरोपी के खिलाफ अभी कोई साक्ष्य नहीं मिले तो हो सकता है मामला अलग हो। सभी बिंदुओं पर जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।

Exit mobile version