कनाड़िया इलाके में बुलेट से पटाखे की आवाज निकालने की बात को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। दोनों गुटों के बीच जमकर चाकू चले। दो युवक घायल हो गए, जिसमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
कनाड़िया टीआई केपी यादव के मुताबिक फरियादी मोहित वर्मा निवासी कनाड़िया रोड की शिकायत पर आरोपी अरविंद और पवन वास्कले दोनों निवासी टिगरिया राव काकड़ के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है, जबकि दूसरे पक्ष से पवन वास्कले की शिकायत पर मोहित वर्मा और साथी वरुण व शरद के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
आवाज निकालने से रोकने पर शुरू हुआ था विवाद
मोहित और उसके साथी टिगरिया राव काकड़ इलाके में बुलेट से पटाखे जैसी आवाज निकालते हुए जा रहे थे, तभी पवन और उसके साथियों ने उन्हें रोका और क्षेत्र में इस तरह की हरकत न करने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आरोपी अरविंद ने मोहित पर चाकू से हमला कर दिया। दूसरे पक्ष के हमले में पवन घायल हुआ। मोहित की हालत नाजुक है। उसका उपचार जारी है।
