इंदौर के तिलकनगर में बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी से अपने घर जा रही महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक प्रमिला जैन ने बताया कि वह आनंद वन स्कीम नंबर 140 में रहती है। वह स्कूटी से सब्जी मार्केट तक गई। इसके बाद वापस आ रही थी।
तभी बाइक सवार बदमाश पीछे की तरफ आए। पीछे बैठे बदमाश ने उनके गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। उन्होंने गले पर झटका लगने पर स्कूटी रोकी और हाथ लगाया तो उन्हें वारदात की जानकारी लगी। पुलिस के मुताबिक आसपास के फुटेज तलाशे जा रहे हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
