कनाड़िया इलाके में बाइक सवार बदमाश मोबाइल लूटकर फरार हो गए। रवि प्रजापत निवासी बिचौली मर्दाना ने बताया कि वह ड्यूटी से अपनी घर की तरफ जा रहे थे। अपने मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान सर्विस रोड की तरफ बाइक पर दो लड़के आए पीछे बैठे युवक ने उनके हाथ पर झपट्टा मारा और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। रवि ने पुलिस को बाइक नंबर की जानकारी दी है। जिसमें संदिग्धों की जानकारी निकाली जा रही है।
