स्कूटी से जा रही महिला की चेन झपटी:बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूटा, CCTV फुटेज तलाश रही पुलिस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के तिलकनगर में बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी से अपने घर जा रही महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक प्रमिला जैन ने बताया कि वह आनंद वन स्कीम नंबर 140 में रहती है। वह स्कूटी से सब्जी मार्केट तक गई। इसके बाद वापस आ रही थी।
तभी बाइक सवार बदमाश पीछे की तरफ आए। पीछे बैठे बदमाश ने उनके गले पर झपट्‌टा मारा और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। उन्होंने गले पर झटका लगने पर स्कूटी रोकी और हाथ लगाया तो उन्हें वारदात की जानकारी लगी। पुलिस के मुताबिक आसपास के फुटेज तलाशे जा रहे हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Exit mobile version