सौतेले पिता पर नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप, पत्नी ने लिखाई एफआइआर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पुलिस ने मंगलवार को आरोपित पति के खिलाफ कायमी कर ली। 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति पर ही अपहरण का केस दर्ज किया है। आरोपित से महिला की दूसरी शादी हुई है। जिस बच्ची का अपहरण हुआ वह पहले पति की है। पुलिस आरोपित को संभावित ठिकानों पर तलाश रही है।
हीरानगर एसीपी धैर्यशील येवले के मुताबिक घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र की है। ओमेक्स सिटी (बायपास) निवासी एक महिला ने अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई की वह उसकी 15 साल की बेटी को लेकर भाग गया। जिस व्यक्ति के विरुद्ध महिला रिपोर्ट लिखवाने आई, उससे उसकी दूसरी शादी हुई थी। जिस बच्ची का अपहरण बताया वह पहले पति से हुई थी। पुलिस ने आरोपित की तलाश की लेकिन घर पर ताला लगा हुआ था। मकान मालिक को बुलाया तो देखा घर में बाकी सारा सामान तो रखा हुआ है।
उसका घटना के वक्त से फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपित पति के खिलाफ कायमी कर ली। टीआइ राजेंद्र सोनी के मुताबिक अपहर्ता खुद भी मां के साथ नहीं रहना चाहती थी। वह सौतेले पिता के साथ ही रहती थी। महिला को आपत्ति थी कि वह बताए बगैर चला गया।

Exit mobile version