आग में झुलसी प्राचार्य की हालत नाजुक, आरोपित छात्र को भी रिमांड पर नहीं ले पाई पुलिस

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

बीएम कालेज के पूर्व छात्र आशुतोष श्रीवास्तव ने सोमवार को प्राचार्य विमुक्ता शर्मा पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी।
गंभीर रूप से झुलसी बीएम कालेज की प्राचार्य विमुक्ता शर्मा की हालात अत्यंत नाजुक है। हालांकि बुधवार को उनके शरीर में हलचल होने से उपचार कर रहे डाक्टरों में उम्मीद जागी है। आरोपित आशुतोष श्रीवास्तव को पुलिस बुधवार को रिमांड पर नहीं ले पाई।

डाक्टरों ने उसकी तबीयत का हवाला देकर डिस्चार्ज करने से मना कर दिया। पुलिस गुरुवार को उसे रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी। चोइथराम अस्पताल में भर्ती प्राचार्य शर्मा के स्वास्थ्य का हाल जानने वालों की दिनभर भीड़ लगी रही। अस्पताल के डा. अमित भट्ट ने बताया कि प्राचार्य की हालात नाजुक है। हमारी टीम उन पर नजर बनाए हुए है।

यह है मामला : अपने खिलाफ दर्ज एक केस से आक्रोशित बीएम कालेज के पूर्व छात्र आशुतोष श्रीवास्तव ने सोमवार को प्राचार्य विमुक्ता शर्मा पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। इसके बाद उसने तिंछा फाल जाकर आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन वनकर्मी ने उसे पकड़कर पुलिस को हवाले कर दिया। हादसे में प्राचार्य 90 प्रतिशत झुलस गई हैं। चोइथराम अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। डाक्टरों के मुताबिक प्राचार्य की स्थिति अत्यंत गंभीर है।

Exit mobile version