15 वर्षीय किशोरी और छोटे भाई-बहन को आरिफ हुसैन ने बंधक बना लिया। बच्चों के साथ मारपीट और किशोरी से अश्लील हरकतें की। उससे कहा कि बुर्का पहनो और मुस्लिम बन जाओ।
सौतेले पिता ने किशोरी से की अश्लील हरकत की।सौतेला पिता बोला- बुर्का पहनकर अपना धर्म बदल ले।पुलिस ने बच्चों को तो मुक्त करवा लिया।
15 वर्षीय किशोरी और छोटे भाई-बहन को आरिफ हुसैन ने बंधक बना लिया। बच्चों के साथ मारपीट और किशोरी से अश्लील हरकतें की। उससे कहा कि बुर्का पहनो और मुस्लिम बन जाओ। बाणगंगा थाने की पुलिस ने मंगलवार रात बच्चों को तो मुक्त करवा लिया, लेकिन आरोपित फरार हो गया।
टीआइ नीरज बिरथरे के मुताबिक किशोरी की शिकायत पर छेड़छाड़, मारपीट, धमकी, मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, लैंगिक अपराधों के बालकों का संरक्षण के तहत केस दर्ज किया है। किशोरी की मां करीब एक साल पूर्व पति से झगड़ा कर आरोपित आरिफ हुसैन के घर कालिंदी गोल्ड सिटी में रहने लगी थी।
पति ने आठ दिन पूर्व गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। दोपहर को बच्चों की नानी की निशानदेही पर बच्चों को मुक्त करवाया। बड़ी बेटी ने बताया कि आरिफ मां के सामने तो बेटी बोलता था। उसके काम पर जाते ही उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। विरोध करने पर बोलता था कि तीनों भाई-बहनों को बेच देगा। हत्या कर फेंक देगा।
बुर्का पहनकर मुस्लिम बनने को कहा
आरिफ ने किशोरी से कहा कि बुर्का पहन कर मुस्लिम बन जाओ। तीन दिन पूर्व उसके घर से बाहर जाने पर नानी को पूरी बात बताई। तीनों भाई-बहन नानी के पास गए और पूरी घटना बताई। पुलिस बच्चों की मां की भूमिका की जांच कर रही है। उसने बच्चों से कहा था कि वह आरिफ से शादी कर चुकी है।
