व्हील चेयर पर पहुंचा गुंडा पैर पकड़ कर बोला-मुझे माफ कर दो, पेट्रोल पंप पर रंगबाजी करने वाले को पुलिस ने सिखाया सबक

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
  • पेट्रोल पंप पर गोली चलाने वाले आरोपित के पैर टूटे, पंपकर्मियों के आगे गिड़गिड़ाया।

एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित 60 फीट रोड़ पर कार सवार बदमाश ने हवा में गोली चलाई थी।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार भागने के दौरान खदान में गिरने से बदमाश के पैर टूट गए।

पेट्रोल पंप पर रंगबाजी करने वाले गुंडे को पुलिस ने सबक सिखाया है।उसके दोनों पैर टूट गए हैं। जिस जगह गोली चलाई उसी जगह माफी मंगवाई है। गुंडे ने पान मसाला कारोबारी का नाम कबूला है।पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

थाना एरोड्रम क्षेत्र स्थित 60 फीट रोड़ पर कार सवार बदमाश ने हवा में गोली चलाई थी। बदमाश ने 3410 रुपये का पेट्रोल भरवाया और गोली चला कर कहा रुपये नहीं देगा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मंगलवार रात पुलिस ने आरोपित प्रवीण उर्फ पुताई निवासी आम्रकुंज कालोनी को गिरफ्तार कर लिया

पुताई पान मसाला कारोबारी अभय गुप्ता के पास वाहन चालक की नौकरी करता है। पिस्टल भी गुप्ता द्वारा दी गई थी। उसके साथ नाबालिग भी बैठा हुआ था। टीआइ राजेश साहू के मुताबिक पुताई को सुपर कारीडोर से गिरफ्तार किया है।भागने के दौरान खदान में गिरने से उसके पैर टूट गए।

- Advertisement -

बुधवार दोपहर टीम घटना स्थल(पेट्रोल पंप) पर ले गई। एम्बुलेंस से उतार कर व्हील चेयर के घटना का नाट्यरुपांतरण करवाया। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। हेकड़ी में गोलियां चलाने वाले गुंडा लोगों के आगे गिड़गिड़ाने लगा। जिन पंपकर्मियों को धमकाया उनके पैर छू कर माफी मांगी। यह भी कहा कि अब अपराध नहीं करुंगा।टीआइ के मुताबिक नाबालिग को भी मुलजिम बनाया है। गुप्ता की तलाश जारी है।

Exit mobile version