सोशल मीडिया पर लाइक और सब्सक्राइब के लिए तलवार लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में सोशल मीडिया पर लाइक और सब्सक्राइबर बढ़ाने के उद्देश्य से धारदार हथियार के साथ गाना अपलोड करने वाले दो भाइयों पर पुलिस ने वीडियो के आधार पर आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कार्रवाई कर दोनों भाइयों को पकड़ा गया है पूरा मामले में पुलिस हथियार कहां से लेकर आए थे उसे और पूछताछ में जुटी हुई है…।

दरअसल मामला जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के रहने वाले दो भाइयों से जुड़ा हुआ है जिन्होंने अपने ही घर के कमरे में धारदार तलवार लहराते हुए एक वीडियो बनवाया और फिर उसे वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था जिसके बाद वीडियो साइबर क्राइम के माध्यम से क्राइम ब्रांच को मिला और पूरे मामले में क्राइम ब्रांच ने दोनों भाइयों पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए पकड़ लिया गया पूछताछ में बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों ने यह वीडियो केवल सोशल मीडिया पर लाइक और सब्सक्राइब बढ़ाने के उद्देश्य से किया था तो वहीं पड़ा दोनों युवकों के नाम बिट्टू और अशराद है पड़ा है दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है कि यह तलवार वह कहां से लेकर आए थे आने वाले दिनों में तलवार बेचने वाले व्यक्ति पर भी पुलिस तलाश कर कार्यवाही की बात कह रही है

Exit mobile version