★ सोशल मीडिया पर होती है चुनावों को प्रभावित करने संम्बंधी कोई विवादित पोस्ट, तो उक्त मोबाइल नम्बर 7587614166 पर व्हाट्सएप अथवा टेक्स्ट मेसेज के जरिये करा सकते हैं शिकायत दर्ज।
★ इंदौर पुलिस द्वारा की जा रही हैं सोशल मीडिया की लगातार मॉनिटरिंग, की जाएगी शिकायतों पर उचित वैज्ञानिक कार्यवाही।
मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 9/10/2023 से आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। इंदौर पुलिस विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण, निर्विघ्न और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है। मैदानी स्तर पर कानून व्यवस्था बनाये रखने के साथ ही आज के समय मे सोशल मीडिया पर भी आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखना भी अति आवश्यक हो गया है।
इसी को ध्यान में रखते हुए आचार संहिता के दौरान इंदौर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके तहत ही सोशल मीडिया पर चुनाव संबंधी विवादित/भ्रामक पोस्ट /शिकायत हेतु इंदौर पुलिस का हेल्पलाइन नंबर 7587614166 जारी किया गया है।
अगर किसी के द्वारा आचार संहिता के दौरान सोशल मीडिया पर चुनावों को प्रभावित करने संम्बंधी कोई भ्रामक, साम्प्रदायिक अथवा कानून व्यवस्था को बिगाड़ने संम्बंधी कोई विवादित पोस्ट की जाती है तो आमजन उक्त मोबाइल नम्बर-7587614166 पर व्हाट्सएप अथवा टेक्स्ट मेसेज के जरिये उक्त विवादित पोस्ट की लिंक के साथ अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इंदौर पुलिस द्वारा उचित वैज्ञानिक कार्यवाही की जावेगी।
