“ऑपरेशन प्रहार” के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही अवैध मादक पदार्थ तस्कर आरोपी धराया।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

✓ आरोपी इंदौर शहर सहित आसपास के क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की करता था तस्करी ।

✓क्राइम ब्रांच एवं थाना एरोड्रम की संयुक्त कार्यवाही में आरोपी के कब्जे से कुल 36 ग्राम(अवैध मादक पदार्थ) ब्राउन शुगर जिसकी (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 03 लाख 60 हजार रू) जप्त।

✓आरोपी इन्दौर शहर एवं आस पास के क्षेत्रों के युवाओं एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को ब्राउन शुगर के टोकन की सप्लाई करता था ।

 इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी दौरान क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि, ऐरोड्रम थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ब्राउन शुगर की तस्करी करने की फिराक में है। जिस पर क्राईम ब्रांच व थाना  ऐरोड्रम की संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर के बताये स्थान पर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा जिसने पूछताछ में अपना नाम (1). राजेश पिता तुकाराम खांडे उम्र 27 वर्ष नि संगम अस्पताल के पास स्कीम -51 ऐरोड्रम इंदौर का बताया । 

मौके पर आरोपी की तलाशी लेते उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) कुल 36 ग्राम (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 3.60 लाख) जप्त की गयी, आरोपी राजेश पिता तुकाराम खांडे ब्रॉउन शुगर का नशा करने का आदि है नशे की लत में आरोपी पहले भी जेल जा चूका है आरोपी के विरूद्ध थाना ऐरोड्रम पर अपराध धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त का आदि है।
आरोपी अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन-शुगर) की सप्लाई कर शहर की युवा पीढ़ी को नशे की लत लगाते एवं आदतन आरोपियों के बीच अपना नेटवर्क फैलाकर काम करता था ।

- Advertisement -
Exit mobile version