इंदौर । शहर में अपराध नियंत्रण हेतु क्राइम ब्रांच के द्वारा लूट, चोरी, नकबजनी, संपत्ति संबंधी प्रकरणो में फरार आरोपियों की धरपकड़ लगातार की जा रही है।
इसी के तहत क्राइम ब्रांच व थाना परदेशीपुरा ने कार्रवाई करते हुए संदेहियो को पकड़ा । इनमें आरोपी गौरव सिंह चौहान इंन्द्रानगर इंदौर,सत्यम सिंह चौहान इन्द्रा नगर व अन्य एक नाबालिग आरोपी होना बताया ।
आरोपियो ने बताया कि जल्दी पैसा कमाने की चाहत में सुनियोजित तरीके से प्लान बनाकर अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था । परदेशीपुरा क्षेत्र में राणी सती ज्वेलर्स नाम की दुकान पर सोने के आभूषण खरीदने के बहाने आरोपी गौरव दुकान के अंदर गया। महिला दुकानदार को बातो में उलझाया तथा सोने की अंगुठियो से भरा बाक्स लेकर दुकान से भाग गया । दुकान से कुछ दूरी पर खड़े अपने साथियों के साथ बिना नम्बर के दो पहिया वाहन पर बैठकर फरार हो गया । उक्त बाक्स में सोने की 9 अंगुठिया थी
चोरी के आभूषण खरीदने वाले सुनार अंशुल सोनी सेटेलाईट कालोनी इंदौर को भी गिरफ्तार किया गया। जिस पर कार्यवाही की जा रही है। तथा गिरफ्तार आरोपियों से संपत्ति संबंधी घटनाओं के संबंध में पूछताछ सहित अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
