- पुलिस रिमांड प्राप्त कर की जाएगी और पूछताछ।
श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय,इंदौर एवम श्रीमान अति. पुलिस आयुक्त महोदय इंदौर द्वारा नशीले पदार्थो की बिक्री एवम सेवन करने वालो के विरुद्ध विशेष रूप से कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया है इसी तारतम्य में उप पुलिस आयुक्त जोन 2 इंदौर, श्री अभिषेक आनंद एवं अति.पुलिस उप आयुक्त श्री अमरेंद्र सिंह के निर्देशन एवम सहा.पुलिस आयुक्त परदेशीपुरा श्री भूपेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में एमआइजी थाना पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम ने 60 ग्राम स्मैक के साथ मुखबिर सूचना पर तीन युवकों को रंगे हाथ पकड़ा दिनांक16.08.23 को मुखबीर की सूचना प्राप्त हुई कि थाना एमआईजी क्षेत्र के अंतर्गत मेहता इलेक्ट्रोनिक्स के पीछे बेकरी गली इन्दौर तीन लडके ब्राऊन सुगर जैसा नशीले पदार्थ बेचने के लिये आये है। मुखबीर की सूचना पर विश्वास करके उनि प्रहलाद खण्डाते व हमराह फोर्स के साथ मुखबीर के द्वारा बताये स्थान पर पहुंचे जहां बताये गये हुलिये के 03लडके दिखे जिन्हे घेराबन्दी कर पकडा एवम जामातलाशी करते हुये 60 ग्राम ब्राऊन सुगर जप्त हुई । जिसकी अंतराष्ट्रीय कीमती लगभग 6 लाख रूपये है। आरोपीगण के विरुद्ध अपराध क्रमाँक 578/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीबध्द किया जाकर पुलिस विवेचना में लिया गया तीनों आरोपीगंज नरसिंह की चाल थाना एमआईजी क्षेत्र के रहने वाले हैं जिनमें पूर्व आपराधिक रिकार्ड भी हैं तीनों आरोपियों कोई पुलिस अभिरक्षा प्राप्त कर मादक पदार्थ कहा से लाए थे एवम अन्य साथी आरोपीगण के बारे में पूछताछ की जाएगी
उक्त कार्यवाही करने में थाना प्रभारी एमआईजी मनीष लोधा , उनि प्रहलाद खण्डाते ,प्रधान आरक्षक प्रवीण सिंह . आरक्षक आनंद आरक्षक रविन्द्र एवं क्राईम ब्रांच के उप नि मनीष एवम उनकी टीम की सरहानीय भूमिका रही है।
