फिल्म अभिनेता सोनू सूद का एक चाहने वाला पत्नी के साथ भारत भ्रमण पर निकल पड़ा जहा दिल्ली से कार में सवार होकर मुंबई तक यह यात्रा अनोखे तरीके से पूर्ण करेंगे।
दर्शन सोनू सूद के प्रशंसक गुलशन कोहली और उनकी पत्नी ने बताया की वह सोनू सूद के द्वारा किए गए सेवा कार्यों से काफी प्रभावित है, और वह दिल्ली से मुंबई कार से कुछ इस तरह रोड तय कर के यात्रा कर रहे है की यह यात्रा पूर्ण होने पर भारत के नक्शे पर रोड मैप से “S” का नक्शा बन जाए। गुलशन कोहली और उनकी पत्नी सहित एक अन्य व्यक्ति उनके साथ है, जहा इंदौर पहुंचने तक वह आधे S बना चुके है। इंदौर में मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने इंदौर शहर की जमकर सराहना की और कहा की यह यात्रा सोनू सूद के सकारात्मक सेवा कार्यों और उनको समर्पित है।
