सेंटपॉल स्कूल में स्टूडेंट्स में विवाद,सीनियर छात्र ने बाहरी लड़कों को बुलाकर की मारपीट

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर शहर के पलासिया थाना क्षेत्र मे स्थित सेंट पॉल स्कूल मैं स्टूडेंट के बीच मारपीट का एक मामला सामने आया है बताया जा रहा है की स्कूल के स्टूडेंट के बीच हुए विवाद में भाहरी क्षेत्र के आसामाजिक तत्वों ने भी जमकर उत्पात मचाया है। इस घटना के दौरान विवाद करने बाहर से आए लड़कों ने स्कूल के ही एक स्टूडेंट को मारपीट कर घायल कर दिया जिसका विवाद से कोई मतलब ही नहीं था। हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस ने पीड़ित स्टूडेंट कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पलासिया थाने के सब इंस्पेक्टर डॉबी के अनुसार घटना गुरुवार सुबह की है जब सेंट पॉल स्कूल के स्टूडेंट छुट्टी होने के बाद परिसर से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान 11वीं क्लास में पढ़ने वाले कुछ स्टूडेंट के बीच में विवाद की स्थितियां बन गई। विवाद इतना बड़ा की 11वीं पढ़ने वाले एक स्टूडेंट ने स्कूल के आसपास रहने वाले अपने परिचित दोस्तों को मारपीट के लिए बुला लिया। विवाद के इस दौरान मारपीट करने आए बाहरी लड़कों ने स्कूल में ही पढ़ने वाले मेहुल पर हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इस पूरे घटनाक्रम में स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। घटना के दौरान स्कूल का गार्ड विवाद को देखते ही वहां से गायब हो गया। दूसरी और स्कूल प्रशासन का एक भी जिम्मेदार व्यक्ति मारपीट के दौरान मेहुल को बचाने नहीं पहुंचा। जब विवाद के बाद लड़के मारपीट करके बाहर चले गए तो मेहुल ने अपने परिजनों को इस मामले की जानकारी दी। बाद हवास हालात में मेहुल के परिजन स्कूल परिसर में पहुंचे और स्कूल प्रशासन को अपनी नाराजगी जताई वहीं पलासिया थाने पर जाकर इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ाने के बाद स्कूल प्रशासन ने जिस ग्यारहवीं के छात्र में इस विवाद की घटना को अंजाम दिया है उसे स्कूल से सस्पेंड कर दिया गया है।

हालांकि इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर स्कूल प्रशासन को थाने पर बुलाया और उन्हें भी कड़ी फटकार लगाई। पलासिया थाने के सब इंस्पेक्टर डॉबी के अनुसार सेंट पॉल स्कूल प्रशासन के खिलाफ जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत की जाएगी की स्कूल में किसी भी तरह की कोई घटना के दौरान वहां पर पर्याप्त मात्रा में गार्ड नहीं है और वही इस पूरे मामले में स्कूल प्रशासन की घोर लापरवाही भी सामने आई है।

- Advertisement -
Exit mobile version