इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में रहने वाली दसवीं क्लास की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस परिजनों के बयानो के आधार पर जांच करने में जुटी हुई है।
पूरा मामला इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र का है हीरानगर थाना क्षेत्र में रहने वाली हेमा लोखंडे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है बताया जा रहा है कि वह हीरानगर क्षेत्र में रहने वाले चाचा नीलेश के वहां पर 2 सालों से रहकर पढ़ाई कर रही थी परिवार के लोगों ने पुलिस को जानकारी देते हुए इस बात की भी जानकारी दी करीब 4:00 बजे हेमा के दादा ऑटो रिक्शा लेकर गए तब वहां अंदर कमरे में पढ़ाई कर रही थी उसके बाद करीब 6:00 बजे के लगभग चाचा कमरे में गई तो वह फंदे पर झूलती हुई मिली इसी के साथ परिजनों ने पुलिस को इस बात की भी जानकारी दी की हेमा के पिता दिनेश के दो बेटे हैं जो उनके साथ रहते हैं और वह द्वारकापुरी इलाके में गेराज चलते हैं हेमा की चार चचेरी बहन है के परिवार को लोगों ने बताया कि आठवीं के बाद राजेंद्र नगर इलाके में स्कूल ठीक नहीं थे तो वह उसे हीरानगर इलाके में लेकर आ गए परिवार ने पुलिस को जानकारी में यह भी बताया कि पिछले कुछ दिनों से हेमा ज्यादा किसी से बात नहीं कर रही थी और अकेली रहती थी फिलहाल युवती ने किसी तरह का कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा है और पुलिस परिजनों के बयानों के मुताबिक ही जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।
