इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में सूने मकान को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया और सोने-चांदी के जेवरात और नकदी रुपए लेकर चोर फरार हो गए हैं फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी
दरअसल पूरा मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है जहां रेशमा पिता ऑफिस ग्रीन पार्क कॉलोनी के रहने वाले हैं जिन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि हमारे मोहल्ले में घूमने वाले लड़के संदीप संजय और सुमित तीनो लोग मेरे घर पर से कुछ सामान हाथ में ले जाते हुए तेजी से भागते हुए निकले जब मैंने घर के अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था और मेरी घर में रखी लोहे की अलमारी खुली हुई थी वही अलमारी में रखा हुआ सारा सामान भी बिखरा हुआ था जब मैंने मेरी अलमारी का सामान चेक किया तो अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात और नकदी ले जाते हुए नजर आ रहे थे जब मैंने आवाज दी तो वह दोनों बदमाश मुझे देख कर फरार हो गए जिसके बाद मैंने थाने पहुंचकर दोनों बदमाशों के खिलाफ शिकायत की है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है
