इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली पुलिस के मुताबिक उसने लाईव वीडियो बनाया ओर मौत को गले लगा लिया। उसने अपनी प्रेमिका के नाराज होने के बाद यह कदम उठाया है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर मामले में जांच कर रही है।
पुलिस ने मृतक की मृतक का नाम मनीष सुनहरे है जहाँ रात में मनीष ने अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात की ओर फिर फंदे पर झूल गया। मनीष सी-21 मॉल के पास एक चाय की दुकान संचालित करता है। करीब 10 दिन पहले ही उसने यहां नई चाय की दुकान खोली थी। पुलिस ने मनीष का मोबाइल जब्त किया है। जिसमें वीडियो मिला है। मनीष वीडियो कॉल पर अपनी प्रेमिका से कह रहा है कि तुझे मेरी हर बात मजाक लगती है चल गुड बॉय इसके बाद मनीष ने फांसी का फंदा लगा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये एमवाय भेजा है। मनीष को सबसे पहले पिता पप्पूसिंह ने देखा और रात करीब साढ़े नौ बजे वह जब घर आए तो अंदर से दरवाजा लगा हुआ था। उन्होंने मनीष को आवाज लगाई लेकिन उसने गेट नही खोला। उपर से झांककर देखा तो बेटा फंदे पर लटका हुआ था। वही मृतक मनीष के परिजन ने पुलिस को बताया कि मनीष की मां कुसुम करीब 40 दिनों से लापता है। उन्होंने मामले में परदेशीपुरा में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी अभी तक उनकी जानकारी नही लगी। रात में परिवार को लगा कि मनीष ने मां के कारण सुसाइड किया। लेकिन परिवार के लोगो ने मोबाइल देखा तो उसमें काफी सारे मेसेज ओर वीडियो डिलीट थे। जबकि एक वीडियो में वह लड़की से बात कर रहा है। बताया जाता है कि प्रेमिका कुछ दिनों से मनीष से बात नही कर रही थी। इसे लेकर वह डिप्रेशन में चल रहा था। संभवतः प्रेमिका से नाराज होकर ही मनीष ने फांसी लगाकर अपनी जान दी होगी । फिलहाल पुलिस ने मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है
