सूने घर में दिन में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आदतन शातिर आरोपी क्राईम ब्रांच व थाना द्वारकापुरी की सयूंक्त कार्यवाही में गिरफ्तार ।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

✓ शोरुम में काम करने वाले फरियादी कर्मचारी के घर मे दिनदहाड़े घूस की थी वारदात ।

✓ आरोपी ने अकेले द्वारकापुरी क्षेत्र में रहने वाले फरियादी के घऱ में घूसकर की थी चोरी ।

✓ आरोपी के विरुद्ध पहले से पंजीबद्ध है चोरी के आपराधिक रिकार्ड ।

इंदौर – क्राइम ब्रांच इंदौर के द्वारा लगातार संपत्ति संबंधित अपराधी में आरोपी की धरपकड़ कर कार्यवाही की जा रही है इसी अनुक्रम में क्राईम ब्राँच पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सुचना प्राप्त हुई थी विगत महिने में थाना द्वारकापुरी क्षेत्र के शोरुम में काम करने वाले कर्मचारी जब दिन में काम के लिये चला गया था तब उसके सूने घर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा घूसकर घऱ मे रखे सोने चांदी के जेवरात व कुछ नगदी रुपये चुराये थे उक्त व्यक्ति अभी द्वारकापुरी क्षेत्र में फिर से वारदात करने के लिये घूम रहा है, उक्त सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम एवं थाना द्वारकापुरी ने मुखबीर के बताये स्थान पर से घेराबंदी कर संदेही (1).-योगेश बडोनिया पिता कैलाश बडोनिया उम्र 28 साल नि. साई बाबा नगर द्वारकापुरी इन्दौर को अभिरक्षा मे लिया गया ।

- Advertisement -

आरोपी से हिकमतअमली व मनोविज्ञानिक रुप से पुछताछ करने पर आरोपी ने जूर्म करना स्वीकार किया तथा बताया कि पिछले महिने में दिनांक 13/10/23 को उसके द्वारा न्यू द्वारकापुरी के उक्त घर का दिन मे ताला तोडकर घर में घूसकर घर की अलमारी में रखे पुराने इस्तमाली 01 सोने की झुमकी , 01 अगूंठी और 7 हजार रुपये नगदी चुरा लिये थे ।

   जिसपर आरोपी के विरुद्ध विवेचन के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना द्वारकापुरी के के द्वारा की जा रही है, आरोपी से विस्तृत पूछताछ करने पर इस प्रकार की अन्य चोरियो की घटना का खुलासा होने की सम्भावना है ।
Exit mobile version