स्विफ्ट कार पर हाईकोर्ट एडवोकेट का मोनो लगाकर घूमने वाले शातिर फोर व्हीलर वाहन चोर गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

स्विफ्ट कर पर हाई कोर्ट एडवोकेट का मोनो लगाकर घूमने वाले शातिर आरोपी और वाहन चोर को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है आरोपी के कब्जे से एक कार भी बरामद की गई है पकड़े गए आरोपों से और भी पूछताछ की जा रही है

जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि एक चोरी की हुई कार पर हाई कोर्ट एडवोकेट का मोनो लगाकर घूमने वाला एक आरोपी एक और कार चुरा कर लाया है जिसने स्विफ्ट कर पर एक्सीडेंट हुई गाड़ी का नंबर लगा रखा है जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने एमजी रोड थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा जिसने अपना नाम सलीम पिता लाल मोहम्मद निवासी नयापुरा इंदौर होना बताया आरोपी सलीम ने पूछताछ में यह बताया कि वह और उसका दोस्त 6 माह पहले पोलो ग्राउंड की तरफ जा रहे थे इस दौरान उन्होंने एक गोदाम में स्विफ्ट कार देखी थी जिसका एक्सीडेंट हुआ था जिसका इंजन नंबर का फोटो और कार नंबर ले लिया था जो किसी दिनेश दवे के नाम पर रजिस्टर थी और उन्होंने एक्सीडेंट हुई कार का रजिस्ट्रेशन की फोटोकॉपी आरटीओ की वेबसाइट से निकलवा कर हरियाणा में परिचित एक युवक को दी थी फिर उसके साथियों ने एक स्विफ्ट कार हूबहू हरियाणा से चोरी की और वहां से बुलवाकर स्विफ्ट कर पर एक्सीडेंट हुई पड़ी दिनेश दवे की कार का नंबर स्विफ्ट कर पर डलवा करपिछले 6 माह से चला रहे थे और उसे पर हाई कोर्ट एडवोकेट का मोनो भी लगा लिया था

Exit mobile version