शहर के सिख समाज के लोगों में स्पोर्ट्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उदेश्य से व समाज के युवा टेलेंट को उभारने के लिए मध्यप्रदेश छतीसगढ़ केंद्रीय श्री गुरुसिंघ सभा इंदौर द्वारा सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट सिख प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया था,, जिसका रविवार रात्रि समापन हुआ,,,
पूरी तरह निशुल्क इस आयोजन को मध्यप्रदेश छतीसगढ़ केंद्रीय श्री गुरुसिंघ सभा के अध्यक्ष हरपाल सिंह मोनू भाटिया व सुखप्रीत कौर मोनू भाटिया के सौजन्य से आयोजित किया गया था,, मीडिया प्रभारी सोनू बग्गा व रूबी सलूजा ने बताया कि सिख समाज के लोगो को फिटनेस के साथ ही स्पोर्ट्स के प्रति जागरूक करने के उदेश्य से यह आयोजन करवाया गया था,,,जिसमे पुरुष टीम के साथ ही महिला टीम ने भी भाग लिया। चोइथराम स्थित टर्फ मैदान में कुल ५० टीमो ने हिस्सा लिया,,, इस टूर्नामेंट में किसी प्रकार की उम्र सीमा नहीं रखी थी ,, १८ से लेकर ६० साल तक के लोगों ने इसमें भागीदारी की,, महिला समिती अध्यक्ष अध्यक्ष मिनी टुटेजा व उपाध्यक्ष लवी छाबड़ा ने बताया कि जीतने वाली पुरुष टीम को ट्रॉफी के साथ ही प्रथम पुरस्कार ५१००० रुपए व द्वितीय पुरस्कार ३१००० रुपए भेट दिया गया,, वहीं महीला विजेता टीम को प्रथम ३१००० व द्वितीय ११००० हजार रुपए पुरस्कार दिया गया।
