इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र मे तेज रफ्तार वाहन ने ली युवक की जान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में लगातार सड़क हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां युवक जनता कॉलोनी से डेंटल कॉलेज जा रहा था तभी पीछे से तेज रफ्तार एक वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान युवक की आज मौत हो गई

दरअसल पूरा मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है जहां जगदीश नाथ उम्र 20 वर्ष मृतक हलवाई का काम करता था मृतक जनता कॉलोनी से निकलकर डेंटल कॉलेज जा रहे थे तभी पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया वहीं युवक को टक्कर मारने वाली वाहन की तलाश में पुलिस जुटी हुई है पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी

Exit mobile version