सर्दी जुकाम और निमोनिया जैसे लक्षणों के साथ बच्चों को अपनी चपेट में लेने वाला एक अज्ञात वायरस इन दिनों पूरी दुनिया में कोहराम मचा रहा है।
चीन से जन्म या वायरस संभवत भारत में भी प्रवेश कर सकता है वही मध्य प्रदेश के इंदौर में फिलहाल इस वायरस की किसी तरह की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सर्दी जुकाम निमोनिया जैसे लक्षणों वाले बच्चों के इलाज में चिकित्सक तत्परता से अपनी भूमिका निभाते हुए उपचार कर रहे हैं। शासकीय सर सेठ हुकुमचंद अस्पताल जाने के लाल अस्पताल में स्थित शिशु चिकित्सा डॉ प्रवीण जड़िया की माने तो पलकों को ऐसे लक्षणों को दिखाने पर अपने बच्चों को तुरंत चिकित्सक को दिखाना चाहिए वही सर्दी जुकाम खांसी जैसे सामान्य लक्षण के मरीज वर्तमान में अधिकतर अस्पताल आ रहे हैं। उन्होंने बताया की ऐसे सामान्य लक्षणों की बीमारियों का समय पर सही उपचार नहीं करवाने पर यह निमोनिया में तब्दील हो रहा है और बच्चों को सांस लेने में भी तकलीफ आ सकती है डॉक्टर जड़िया ने अपील की है कि बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए सावधानी रखना जरूरी है।
