1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष में एक जागरूकता रैली का आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया इस एड्स दिवस के संबंध में जिला एड्स नियंत्रण एवं छय रोग के अधिकारी डॉक्टर शैलेंद्र जैन नें जानकारी देते हुए बताया कि 1 दिसंबर को सारा विश्व एड्स दिवस के रूप में मनाता है आज हमने इसी अवसर पर इंदौर के महाराणा महाराजा यशवंत राव चिकित्सा महाविद्यालय से लेकर दंत महाविद्यालय और मधु मिलन होते हुए एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया इसका उद्देश्य है एड्स के संबंध में आम जनता को जागरूक करना और उससे होने वाली नुकसान के बारे में बताना है साथ ही किसी प्रकार का भय का वातावरण समाज में निर्मित ना हो उसकी रोकथाम के लिए यह रैली का आयोजन किया गया था इंदौर जिले में वर्तमान में 6000 से अधिक एड्स के मरीज हैं और यह बीमारी दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है इस रैली में 800 से अधिक विद्यार्थी एवं फैकल्टीया शामिल हुई थी जो विभिन्न महाविद्यालय मैं अध्यनरत है

Exit mobile version