इंदौर की सराफा पुलिस ने भोपाल से वारदात कर इंदौर में सोना बेचने आई दो महिलाओं को पकड़ा है। आरोपी महिलाओं ने पिछले दिनो भोपाल में बड़ी चोरी की वारदात की थी। इंदौर में वह तीन दुकानों पर अपना माल ठिकाने लगा चुकी थी। इसी बीच मुकबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे धरदबाेचा। दस दिन पहले ही महिलाएं जेल से छूटी है।
वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक पुलिस ने चोरी के माल के साथ रजिया पुत्री स्व. हसनू खाँ निवासी एशबाग स्टेडियम जनता क्वार्टर भोपाल ओर उसकी साथी अफरोज़ जनता क्वार्टर थाना एशबाग भोपाल को पकड़ा है। आरोपी महिलाआें के पास से सोने की झूमकी ओर बेचे गए माल के 4 लाख 20 हजार रूपये भी जब्त हुए है।
8 अगस्त को जेल से हुई रिहा
पुलिस के मुताबिक अफरोज पर करीब 25 चोरी के मामले में भोपाल के कई थानो में दर्ज है। इसके साथ ऐशबाग थाने की निगरानीशुदा महिला चोर है। भोपाल पुलिस से जानकारी लगी है कि वह 8 अगस्त को ही जेल से छुटी है। इसके बाद उसने भोपाल के ही हनुमानगंज इलाके में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया था।
