इंदौर में सिविल इंजीनियर की बदमाशों ने की हत्या पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर स्वच्छता के साथ ही अपराधों का गढ़ बनता नजर आ रहा है देर रात मामूली बात को लेकर सिविल इंजीनियर की चाकू मारकर 2 बदमाशों ने की हत्या पुलिस ने शव को पीएम कराया जा रहा है तो वही अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस।

दरअसल मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है बताया जा रहा है कि अतुल जैन अपने दोस्त के साथ कार में सवार घर जा रहा था इस दौरान दो एक्टिवा पर सवार बदमाश गाड़ी काफी तेज चला कर हुड़दंग मचा रहे थे सिविल इंजीनियर अतुल ने गाड़ी सही से चलाने की बात को लेकर रोका तो बदमाशो ने चाकुओं से अतुल को मौत के घाट उतार दिया घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए भिजवा दिया है वहीं पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब बदमाशों की तलाश में है पूरे मामले में बदमाशों को चिन्हित कर लिया गया है तो वहीं बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने टीम गठित कर तलाश की जा रही है

Exit mobile version