सराफा चौपाटी पहुंचकर डॉक्टर ने किया हंगामा व्यापारियों ने की डॉक्टरों की पिटाई

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

देर रात इंदौर के सराफा थाना क्षेत्र में एमवाय अस्पताल के स्किन विभाग के डॉक्टर पार्टी करने गए थे। लेकिन, डॉक्टरों को यह पार्टी महंगी पड़ गई। सराफा चौपाटी पहुंचकर डॉक्टर ने वहां हंगामा कर दिया, जिसकी सूचना के बाद व्यापारियों ने पहले तो हंगामा कर रहे डॉक्टरों की पिटाई कर दी, इसके बाद उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

सराफा चौपाटी के अध्यक्ष राम गुप्ता का आरोप है कि गुरुवार देर रात 1:00 बजे सराफा चौपाटी पर शिवगिरी स्वीट्स के यहां 4 डॉक्टरों ने हंगामा कर दिया, जहां पर एक महिला डॉक्टर राधिका बंसल अपने तीन अन्य साथी संदीप चौधरी, मनोज खूबचंदानी एक दुकान पर पार्टी करने के बाद पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने शिवगिरी स्वीट्स से अपने हाथ से ही नशे की हालत में मिठाई उठा ली। इस पर दुकानदार द्वारा इसका विरोध किया गया।

सभी डॉक्टर इतने नशे में थे कि उनका दुकान संचालक से विवाद हो गया। यहां पर नशे में डॉक्टर मनोज खूबचंदानी गाली गलौज पर उतर आए, जिस पर दुकान संचालक और डॉक्टरों के बीच विवाद हो गया और जमकर मारपीट हो गई। सूचना के बाद सराफा पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के बाद डॉक्टरों पर मामला दर्ज किया गया।

Exit mobile version