घूरने की बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष दोनों ही पक्षों के 5 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

घूरने की बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया विवाद इतना बड़ा की एक पक्ष ने दूसरोंपक्ष पर चाकू और डंडों से हमला कर दिया इस घटना में लगभग 4 लोग घायल हो गए थे मामले में पुलिस ने दोनों ही तरफ से गंभीर धाराओं प्रकरण पंजीबद्ध किया था फिलहाल दोनों ही पक्षों के 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र स्थित विदुर नगर में रहने वाले अर्जुन और पवन दोनों ही पक्षों के लोगों में खूनी संघर्ष हो गया बात सिर्फ एक दूसरे को घूरने को लेकर शुरू हुई थी जिसके बाद एक दूसरों पर लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया इस घटना के लगभग दोनों ही पक्षों के 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं दूसरी और घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने दोनों ही पक्षों के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें पवन ,कृष्णा वहीं दूसरे पक्ष के अनिल ,ललित और शिव को हिरासत में ले लिया है फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Exit mobile version