समाज में श्रेष्ठ कार्य के लिए ब्रिटिश पार्लियामेंट में हुआ भारतीयो का सम्मान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

समाज में श्रेष्ठ कार्य के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड और नोबेल आफ कॉमनवेल्थ नेशनल अवार्ड ने श्रेष्ठ कार्य के लिए गुणीजनों को सम्मानित किया, उक्त जानकारी देते हुए संतोष शुक्ला ने बताया की ब्रिटिश पार्लियामेंट में आयोजित कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल को नोबल कॉमनवेल्थ नेशन अवार्ड, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले को भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, इंदौर के सर्व ब्राह्मण युवा संगठन के सह संयोजक एवं पूर्व अध्यक्ष पंडित आनंद पुरोहित को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने एवं ब्राह्मण समाज के उत्थान में श्रेष्ठ कार्य करने के लिए ब्रिटिश पार्लियामेंट में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लगभग 30 गुनीजनों का सम्मान किया गया, इस अवसर पर वीरेंद्र शर्मा सांसद यूके, गारें थॉमस अंतर राज्य मामलों के मंत्री संत समाज से अनिरुद्ध आचार्य जी महाराज, राजराजेश्वर गुरुजी, इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स के प्रतिनिधि के रूप में मिस्टर सोलोमन, और लंदन और आयरलैंड की अन्य प्रमुख हस्तियां उपस्थित थी।।

Exit mobile version