इंदौर में पुलिसकर्मी ने वाहन चालक के साथ की मारपीट वीडियो हुआ वायरल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर की विजयनगर थाने पर पदस्थ पुलिसकर्मी द्वारा दो पहिया वाहन चालक को चाटा मरने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसको लेकर पुलिस कमिश्नर का कहना है कि फरियादी का मेडिकल चेकअप किया जाएगा उसके बाद जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी वह की जाएगी…।

दरअसल विजयनगर थाना हमेशा से विवादित मामलों में गिरा रहता है और इसी के चाहत फिर एक बार थाने पर पदस्थ खुफिया आरक्षक राजू मंडलोई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है बताया जा रहा है की मेघदूत गार्डन के नजदीक दो पहिया वाहन युवा के खड़ा हुआ था कि तभी किसी बात को लेकर आरक्षक और दो पहिया वाहन चालक में कहा सुनी हो गई इसके बाद आरक्षक ने आव देखा ना तव सीधे वाहन चालक पर एक चांटा रसीद कर दिया पूरे मामले में फरियादीना वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की है और कार्रवाई की मांग की है पुलिस कमिश्नर का कहना है कि फरियादी का मेडिकल चेकअप कराने के बाद जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी वह की जाएगी

Exit mobile version