इंदौर । आज देश के दो महानायकों की जंयती है। इसी के चलते इंदौर नगर निगम के सभापति मुन्नालाल यादव द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर रीगल चौराहे पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इसके पश्चात सभापति द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गांधी हाल के सामने स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों द्वारा भी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।
