इंदौर की बेटी ने रचा इतिहास…

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। हमारे शहर की बेटी सुदीप्ति हजेला ने इतिहास रच दिया है। 41 वर्षों के बाद एशियन खेल में घुड़सवारी स्पर्धा में स्वर्ण पदक सुदीप्ति ने अर्जित किया है। इस उपलब्धि पर सम्पूर्ण इंदौर शहर गौरवान्वित है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर इंदौर शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा इंदौर की जनता की और से सुदीप्ति हजेला का इंदौर आगमन पर पुष्पगुच्छ दे कर स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।

Exit mobile version