सफाई कर्मचारी पर टिप्पणी करने वाले मौलाना को पुलिस ने गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों विशेष धर्म के व्यक्ति द्वारा सफाई कर्मचारियों को लेकर टिप्पणी की गई थी जिसको लेकर तमाम संगठनों द्वारा थाने पर आपत्ति लेकर प्रखंड दर्ज कराया गया पूरा मामले में पुलिस ने टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे कर दिया है….।

दरअसल लगातार सोशल मीडिया पर कई तरह के बयान जारी हो रहे हैं और इसी के तहत चंदननगर थाना क्षेत्र से भी एक वीडियो विशेष धर्म के व्यक्ति का वायरल हुआ था जिसका नाम शादाब खान है और उसके द्वारा एक आयोजन के दौरान सफाई मित्रों पर कई तरह की टिप्पणियां की गई थी जिसमें कचरा फेंकने को लेकर बहन बेटियों को मनाई करने की बात भी कही गई थी इसके बाद वीडियो वायरल होने के चलते पूरे मामले में शादाब खान द्वारा एक माफीनामा का वीडियो भी वायरल किया गया और उसने उसने माफी मांगी थी पूरे मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है तो वहीं दूसरी ओर धारा 151 के तहत जेल की सलाखों के पीछे कर दिया है बताया जा रहा है कि वीडियो 8 से 9 महीने पुराना है

Exit mobile version