परदेशीपुरा पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर की परदेशीपुरा पुलिस मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करते हुए लुटे गए 17 मोबायल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पकड़ा गया आरोपी अपने नशे के शौक को पूरा करने के लिए मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया करता था

दरसअल इन्दौर शहर में लगातार मोबाइल लूट और चेन स्नेचिंग की घटना सामने आ रही थी जिसको देखते हुए इन्दौर पुलिस लूटेरों को पकड़ने में काफी हद तक सफल भी हो रही है वही इन्दौर की परदेशी पूरा पुलिस ने एक ऐसे मोबाइल लूट करने वाले आरोपी मनोज उर्फ मन्नू को पकड़ने में सफलता हासिल की है परदेशी पूरा पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना देने वेक आरोपीयो को पकड़ने के लिए पहले तो आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले उसके बाद सीसीटीवी फुटेज से मनोज उर्फ मन्नू के चेहरे से मिलान किया गया वही आरोपी मनोज को थाने लाकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने मोबाइल लूट की घटना करना कुबूल किया पकडा गया आरोपी ने पुलिस द्वारा पूछताछ में बताया कि मेरा एक साथी विशाल के साथ मिलकर कई मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था बहरहाल पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लुटे गए 17 मोबाइल जब्त कर आरोपी विशाल की तलाश शुरू कर दी है बहरहाल पुलिस मोबाइल लूट और चेन स्नेचिंग की घटना पर अंकुश लगाने की कोशिश जरूर कर रही है

Exit mobile version