इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में कुछ माह पूर्व पारिवारिक विवाद में एक युवक की हत्या हो गई थी पूरे मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था वही दो महिला आरोपी अब भी फरार चल रही है जिसे लेकर पुलिस ने ₹2000 इनाम की घोषणा की है।
मामला इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र का है जहां कुछ माह पूर्व मामूली विवाद के बाद परिवार में ही आपस में जमकर विवाद हुआ था जिसमें एक युवक की हत्या कर दी गई थी पूरे मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया था जिसमें मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था वही मुख्य आरोपी की पत्नी और उसकी पुत्री मौके से फरार हो गए थे जो अब तक पुलिस को नहीं मिल सके हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने ₹2000 का इनाम घोषित किया है अगर यह नहीं मिलते हैं तो इनकी संपत्ति की जानकारी भी पुलिस ने जुटा ली है जिस पर आगामी दिनों में उनकी की कार्रवाई भी की जा सकती है
