इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में बिजली के बिल की वसूली करने गए बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट हो गई और शासकीय कार्य में बाधा भी डाली जिसके बाद बिजली कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है जहां राजमोहल्ला झोन मैं पदस्थ लाइनमैन अजय पांडे अपने सहायक यंत्री के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी वह रामगंज जिंसी में बकाया बिजली बिल की राशि की वसूली के लिए पहुंचे थे वही रामगंज जिंसी में रहने वाले सुल्तान और सद्दाम के घर का बिजली का बिल बकाया है जब उनसे बिजली के बिल की वसूली की मांग की तो दोनों बदमाशों द्वारा बिजली कर्मचारियों के साथ अब शब्द का प्रयोग किया और शासकीय कार्य में बाधा भी डाली इसके बाद कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है वही दोनों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
