सदर बाजार थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देने वाले दंपत्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

वर्ष 2020 में लाखों रुपए की धोखाधड़ी कर फरार हुए एक दंपत्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है इनके द्वारा कई लोगों के साथ लाखों रुपए का बिल्डिंग मटेरियल लेकर अन्य लोगों को बेच दिया था इसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे जिन्हें सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

दरअसल पूरा मामला वर्ष 2022 का है जहां कई लोगों ने थाने पहुंचकर अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें आरोपी सैयद अजहर अली और उसकी पत्नी साहिस्ता बी द्वारा कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया है आरोपियों का अपराध करने का तरीका यह है कि यह बिल्डिंग मटेरियल पहले लोगों से लेते हैं और उसे अन्य लोगों को बेचकर पैसा अपने पास रख लेते हैं इसी प्रकार कई लोगों के साथ इनके द्वारा धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया गया था जिसमें तीन शिकायत सदर बाजार थाने पर दर्ज कराई गई थी फिलहाल इस पूरे मामले में और भी फरियादी आने की उम्मीद है फिलहाल इस ठगोरे दंपत्ति द्वारा लाखों की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया है वहीं वर्ष 2022 से दोनों फरार चल रहे थे जिन्हें सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल दोनों ही आरोपियों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है जिनसे और भी खुलासे होने की उम्मीद है

Exit mobile version