सदर बाजार थाना क्षेत्र के पड़ोस में रहने वाले दो परिवारों में हुआ विवाद

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सदर बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाले दो परिवारों में मछली व्यवसाय को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों परिवारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु करदी है।

दरअसल गुरुवार दोपहर एसीपी के अनुसार घटना बक्शीबाग क्षेत्र की है जहाँ दो परिवारों बीच मछली व्यवसाय को लेकर चले आ रहे विवाद में एक बार फिर तूल पकड़ते हुए विवाद हुआ जिसमें दोनों ही परिवारों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया जिसमें दोनों परिवारों के लोगो को चोट आई है,यह विवाद काफी समय से चला आ रहा है जिसमें फिर दोनों पक्षो के बीच कहा सुनी हुई और कहा सुनी में दोनों परिवारों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया जिसमें कई लोग घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज जारी है वहीं पुलिस ने दोनों ही परिवारों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Exit mobile version