इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में 3 दिन पूर्व संपत्ति विवाद को लेकर परिवार के ही दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी पूरे मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज किया था एक पक्ष के एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस ने पूरे मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है
मामला इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र का है जहां 3 दिन पूर्व क्षेत्र के अहिल्या पलटन में दो परिवारों के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर जमकर विवाद हुआ था दोनों पक्षों के बीच जमकर हथियार भी चले थे एसीपी राजीव भदोरिया के मुताबिक गजानंद पिता मदनलाल पुरिया पर उसी के परिवार के विजय पुरिया संजू देवांग और कार्तिक ने गजानंद पर चाकू और तलवार से हमला किया था जिसमें वह घायल हुआ था जिसकी बुधवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई पूरे मामले में पुलिस ने आरोपियों पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है फिलहाल आरोपी अभी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है
