सहारा कोपरेटिव सोसाइटी के मैनेजर के खिलाफ पुलिस ने किया धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर बाणगंगा पुलिस ने सहारा कोऑपरेटिव सोसाइटी मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं मैं मामला दर्ज किया है मैनेजर द्वारा लोगों से रुपए निवेश कराएं और उनका लाभांश भी नहीं दिया इसमें जांच के बाद सहारा कोऑपरेटिव सोसायटी तत्कालिक मैनेजर के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया है

मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां मरीमाता चौराहे पर सहारा कोऑपरेटिव सोसायटी संचालित की जाती है जिसके मैनेजर सत्यप्रकाश श्रीवास्तव जिसके द्वारा भोले भाले लोगों को झूठा आश्वासन देकर लाखों रुपए निवेश करवाएं निवेश करवाने के बाद जब लाभांश और मेच्योरिटी मिलने का समय आया तो उसके रुपए वापस नही किये ना ही उसका लाभांश इन लोगों को दिया इसकी शिकायत कई लोगों द्वारा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को की गई थी जांच के बाद पुलिस ने ब्रांच मैनेजर सत्य प्रकाश श्रीवास्तव के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश की जा रही है

Exit mobile version