,,दक्षिणेश्वर मां काली मन्दिर पर 7 दिवसीय श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव आयोजित किया गया है,, सोमवार को महानवमी कल्पारंभ विहित पूजा और यज्ञ पूर्णाहूति के साथ नवमी पूजा सम्पन्न के बाद मगंलवार को सिंदूर दान के साथ धूमधाम से देवी देवताओं को विदाई दी गई,,संरक्षक डॉ जीसी रॉय और अध्यक्ष निमाई चांद बेरा ने बताया कि बंगाली समाज स्वर्णकार समिति आयोजन यह 25 वां वर्ष है,, महानवमी के अनुष्ठान के बाद मंगलवार 24 अक्तूबर को सुबह 9 बजे महाआरती दोपहर 12 बजे सिंदूर दान के बाद मां दुर्गा, लक्ष्मी सरस्वती, गणेश जी और कार्तिकेय भगवान् को धूमधाम से विर्सजन के लिए ले जाया गया ,, इससे पूर्व महिलाओ ने पूजन कर एक दूसरे के साथ अखंड सौभाग्य की कामना के साथ सिंदूर दान की रस्म पूरी की और गरबा किए,,
