शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी रामवीरसिंह सिकरवार ने आज मुहुर्त में अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय पहुंचकर जमा किया। इसके बाद उन्होंने अपने हजारों समर्थकों के काफिले के साथ भीमराव अम्बेडकर उद्यान से एक विशाल रैली में शामिल होकर नगर के मुख्य मार्गों पर निकलकर मतदाताओं से आशीर्वाद लेने निकले। इस काफिले में उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव महेन्द्र जोशी भी मौजूद रहें। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में रामवीरसिंह सिकरवार को भाजपा के इंदरसिंह परमार ने पराजित किया था। परंतु पार्टी ने फिर से उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है।
