शौक पूरा करने के लिए वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन वाहन चोर पुलिस गिरफ्त मे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर जीआरपी पुलिस में ऐसे वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो अपने शौक पूरा करने के लिए वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते थे पकड़े गए वाहन चोरों से 4 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं जो उन्होंने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चुराए थे पकड़े गए चोरों से पूछताछ जारी है

जीआरपी पुलिस को सूचना मिली थी कि प्लेटफार्म नंबर 4 की पार्किंग में तीन लड़के खड़े हैं जो सस्ते दामों पर वाहन बेचने की फिराक में है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देख तीनों बदमाश भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा जिनसे नाम पता पूछने पर पुलिस को काफी देर तक बरगला ते रहे लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर इन्होंने अपना नाम हरिओम दीपक व एक अन्य होना बताया जब वाहनों के बारे में इनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने वाहन चोरी के होने बताएं जो इन्होंने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी किए थे वही बदमाशों ने बताया कि वह अपना शौक पूरा करने के लिए वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते थे और अपना शौक पूरा करते थे फिलहाल पुलिस पकड़े गए चोरों से पूछताछ कर रही है जिनसे और भी मामले के खुलासे होने की संभावना है

Exit mobile version